🕯️ ‘अंधेरे में’ कविता प्रश्न-उत्तर एवं व्याख्या (मुक्तिबोध कृत)
🕯️ ‘अंधेरे में’ कविता प्रश्न-उत्तर एवं व्याख्या (मुक्तिबोध कृत) 1. “...‘अंधेरे में’ कविता की अंतिम पंक्तियाँ अस्मिता या आइडेंटिटी की खोज की ओर संकेत करती हैं।” यह कथन किस आलोचक का है? (1) रामविलास शर्मा (2) डॉ. नगेन्द्र (3) नामवर सिंह (4) रामस्वरूप चतुर्वेदी उत्तर एवं व्याख्या: (3) यह कथन नामवर सिंह का है।यह उन्होंने आधुनिक मनुष्य की अस्मिता-समस्या को रेखांकित करते हुए कहा है। 2. ‘अंधेरे में’ कविता में प्रतीक के रूप में नहीं है – (1) शिशु (2) तालाब (3) अरुण कमल (4) रक्तालोक स्नात पुरुष उत्तर एवं व्याख्या: (2) ‘तालाब’ प्रतीक रूप में नहीं आया है। कविता में अरुण कमल, बरगद, रक्तालोक आदि प्रमुख प्रतीक हैं। 3. ‘अंधेरे में’ कविता में डोमा जी उस्ताद हैं – (1) पत्रकार (2) साहित्यकार (3) क्रांतिकारी (4) कुख्यात हत्यारा उत्तर एवं व्याख्या: (4) डोमा जी शहर के कुख्यात हत्यारे हैं। 4. ‘अँधेरे में’ कविता के विचित्र जुलूस (प्रोसेशन) में कौन शामिल नहीं था? (1) विद्यार्थी (2) उद्योगपति (3) आलोचक (4) कवि (5) मंत्री (6) शहर का हत्यारा उत्तर एवं व्याख्या:...